भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा
बोलीं- राम और हिंदू विरोधी है कांग्रेसदिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने भाजपा का दामन धाम लिया है। खेड़ा ने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने अपने साथ छत्तीसगढ़ में दुर्व्यवहार करने और साजिश रचने का आरोप लगाया था।
बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि रामभक्त होने के नाते रामलला के दर्शन करने पर कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। खेड़ा ने कहा कि मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला था। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।
भाजपा से जुड़े अभिनेता शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए। शेखर सुमन मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।शेखर सुमन राजनीति में पहले भी किस्मत आजमा चुके हैं। वर्ष 2009 में अभिनेता ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में थे और शेखर सुमन वह चुनाव हार गए थे।
No comments:
Post a Comment