विधायक रफीक ने शपथ पत्र आपराधिक मुकदमों जानकारी छिपाई 

 कार्रवाई को लेकर  एसपी  सिटी से मिले भाजपाई नेता 

 बोले विधायक ने 2022 विधान सभा चुनाव में शपथ पत्र में अपराधिक जानकारी छिपाई 

 मेरठ। कोर्ट में पेश न होने पर सलाखों के पीछे पहुंचे शहर विधायक रफीक अंसारी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को भाजपा के कमल दत्त शर्मा शहर जिला अध्यक्ष  ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह  को शिकायत पत्र सौंपते हुए विधायक रफीक अंसारी पर वर्ष 2022 में हुए विधान सभा चुनाव में शपथ पर आपराधिक मुकदमों को छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था शपथ में एक मुकदमा दिखाया गया है। जबकि विधायक पर अन्य मुकदमें भी चल रहे है। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष रितु राज जैन व भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने बताया वर्ष 2022 हुए विधान सभा चुनाव में शपथ में अपराधिक मुकदमो को छिपाया है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया विधायक रफीक अंसारी ने सिर्फ एक मुकदमा दिखाया गया है। जबकि उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। एक मुकदमा थाना नौंचदी व एक सिविल लाइन थाने में दर्ज है। इससे साफ है उन्होंने एक मुकदमें को छिपाया है। उन्होंने कहा कि रफीक अंसारी ने चुनाव आयोग , जनता को गुमराह , प्रशासन को गुमराह किया है। यह एक जांच का विषय है। जांच करने काम पुलिस व जिला प्रशासन का है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है  भाजपा नेताओं ने जो ज्ञापन दिया है। उनकी जांच करायी जाएगी है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts