मनचले से अजीज महिला हॉकी खिलाड़ी ने छोड़ा स्कूल

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक हॉकी खिलाड़ी ने मनचले से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया है। लेकिन इसके बाद भी मनचले का आतंक जारी रहा। मनचला हॉकी खिलाड़ी को प्रैक्टिस के दौरान आते जाते हुए छेड़छाड़ करता है। दबंग मनचले ने दो दिन पहले प्रैक्टिस से लौटते हुए पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।
इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद धमकी देता हुआ फरार हो गया। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची किशोरी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी ऑफिस पहुंची किशोरी ने बताया कि वो हॉकी प्लेयर है। वो सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक डिग्री कालेज में प्रैक्टिस के लिए जाती है। किशोरी का आरोप है कि एक मनचला उसको प्रतिदिन परेशान करता है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसने कई बार थाना पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।किशोरी का आरोप है कि सोमवार को वह कालेज से प्रैक्टिस करके लौट रही थी इस दौरान उसने जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts