लोकसभा चुनावः

 तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

नयी दिल्ली। लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को 11 राज्यों और केन्द्र शासित दादर-नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की कुल 93 सीटों पर शाम पांचबजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग की सूचना के अनुसार असम में सबसे अधिक 74.16 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे जबकि पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत और गोवा में 72.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

महाराष्ट्र में मतदान की गति सबसे धीमी थी और शाम पांच बजे तक 53.40 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

आयोग के अनुसार राज्य वार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा……….

असम…………………74.86

बिहार…………………56.01

छत्तीसगढ़…………….66.87

दादर-नगर हवेली

और दमन एवं दीव……65.23

गोवा………………….72.52

गुजरात…………….. 55.22

कर्नाटक………………66.05

मध्य प्रदेश……………62.28

महाराष्ट्र…………….. 53.40

उत्तर प्रदेश…………. 55.13

पश्चिम बंगाल……….73.93

No comments:

Post a Comment

Popular Posts