आसमान से बरस रही आग दूसरे दिन भी पारा  42 डिग्री तक पहुंचा

सूनसान हुई शहर की सड़कों ,जरूरतमंद ही बाहर निकल रहे 

मेरठ। आसमान से बरस रही आग ने लोगों जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार  को पारा  पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन हीट वेव का अलर्ट रहेगा और 22 मई तक राहत के आसार नहीं हैं। ाशुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। 

पिछले चार दिन से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे है और मौसम गर्म बना हुआ है। शुक्रवार कर तरह शनिवार की सुबह से लेकर रात तक मौसम गर्म रहा और दिन में लू के थपेड़ों के बीच शहरवासी हलकान दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया।

दोपहर के समय सडक़ों पर भी सूना पन और बाजारों में भी रौनक कम दिखी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही गर्मी के थपेड़ाें में 16 किलो मीटर प्रति घंटा गर्भ हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजूबर कर दिया।  मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दो से तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

 इधर आसमान से बरस रही आग वही बिजली की कटौती ने लोगों को रूलाया 

 एक तो आसमान से पिछले तीन  दिन से आग बरस रही है। ऊपर से बिजली कटौती से लाेगों की परेशानी और बढ़ गयी है। सबसे बुरा हाल मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वालों को हाे रहा है। विभाग द्वारा बिजली के तारों को बदलने के नाम पर कई -कई घंटे तक बिजली गायब हाे रही है। इसका असर इर्नवटर पर दिखाई दे रहा है।अधिक खपत के कारण वह भी जवाब दे रहे है। 

 पारा हाई होने के कारण बसों में नहीं  दिख रही सवारी 

 पारा 42 डिग्री होने के कारण इसका असर रोडवेज बसों पर दिखना आरभ हो गया है। बसों में यात्रा करने वाले यात्री  दिन में यात्रा करने से बच रहे है। जरूरतमंद ही बसों में सफर करते दिखाई दे रहे है। सबसे बुरा हाल नॉन एसी बसों में दिखाई दे रहा है। बसों में यात्री न होने के कारण चालक खडी बसों को सड़कों को चलाने के लिए मजबूर हो गये है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts