गरीबी से तंग आकर दंपत्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन 

निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जुझ रहे दंपत्ति

मेरठ। प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने गरीबी से तंग होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। करीबियों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत नाजुक बनी है।

 देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ले में दंपती शाहरूख अपनी पत्नी शिबा अपने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथपूर्वा फयाज अली में  रहते हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इन दिनों युवक के पास घर का खर्च चलाने का कोई जरिया नहीं था।नौकरी के लिए वह काफी जद्दोजहद कर रहा था। इसके चलते परिवार में आए दिन घर में कलह होने लगा। सोमवार देर रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देख बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। यह भी पता चला है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद दंपती ने ही खुद किसी करीबी को फोन कर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही थी।इस पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत देखकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देहलीगेट थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है। उन्हें दंपत्ति के जहरीले पदार्थ लेने की जानकारी नहीं है। इस बारे में स्थानीय पार्षद से जानकारी ली गयी तो उन्होंने भी ऐसी कोई जानकारी से अनभिज्ञता बताई। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts