कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर, बाेले - इन लोगों ने बाबासाहेब का किया अपमान

नागपुर,एजेंसी। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर संविधान बदलने का आरोप लगाती रही है। इस पर जवाब देने के लिए बीजेपी के फायरब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुद आगे आए हैं। नागपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के संविधान बदलने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर का तिरस्कार करने का आरोप लगाया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान एक या दो बार नहीं, बल्कि 62 बार संविधान को अपनी सहूलियत के अनुसार संशोधन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts