भाजपा ही ऐसी पार्टी है कि जो देश को उन्नति के शिखर पर लेकर जा सकती है- असीम अरुण

मेरठ दक्षिण विधानसभा में समरसता सम्मेलन का हुआ आयोजन

मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल के समर्थन में मंगलवार को सरायकाजी स्थित बुद्धा गार्डन में समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण, विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 मुख्य अतिथि असीम अरुण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। यह ही ऐसी पार्टी है कि जो देश को उन्नति के शिखर पर लेकर जा सकती है। भाजपा में दलित समुदाय का पूरा सम्मान किया जा रहा है। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर  के सम्मान का मतलब देश के संविधान का सम्मान, भारत की संसदीय प्रणाली का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, दलितों और वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया। अन्त में सभी लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने  का आह्वान किया।

 उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिसका परिणाम हम सब जनपद मेरठ में भी देख रहे है। 
 इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, महापाैर हरिकान्त अहलूवालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित मोर्चा डा. रवि प्रकाश, महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) विनय विरालिया, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौब, कार्यक्रम संयोजक आशा राम जाटव, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, स्थानीय पार्षद रविन्द्र, पार्षद सतपाल मास्टर आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts