गृह मंत्री अमित शाह का नोएडा दौरा रद्द
डिजिटल माध्यम से डा. महेश शर्मा की जनसभा को किया संबोधित
नोएडा। शनिवार शाम को अचानक हुए मौसम खराब के चलते भारत के गृह मंत्री अमित शाह का नोएडा दौरा रद्द हो गया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से सभा को संबोधित किया तथा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को बहुमत से जीताने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के विकास के लिए भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाइवे और औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को याद दिलाते हुए यहां के लोगों से अपील किया कि वे भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के चलते वह जनसभा में नहीं आ पाए, लेकिन उनका गौतम बुद्ध नगर के लोगों से नाता सदैव जुड़ा हुआ है।
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में लाखों की संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इस रैली के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया था। शाम होते-होते ही फैक्ट्रियो, घरों, बाजारों निकल कर लोग जनसभा की तरह उमड़ पड़े। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था को ठीक करना पड़ा। जनसभा मे गृह मंत्री का आगमन निरस्त होने के बाद लोगों को सकुशल लौटाने के लिए भी पुलिस ने काफी मशक्कत की।
जनसभा में मौजूद डॉक्टर महेश शर्मा और भाजपा के नेताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अबकी बार जीत का अंतर और ज्यादा होगा। वही केंदी गृहमंत्री के नहीं आने से कुछ कार्यकर्ता मायूस दिखाई दिए। इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों कुछ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि उन सभी वाहनों जिनमें लोग सभा में शामिल होने आए थे, उन वाहनों में उन्हें बैठाकर सकुशल वापस लौटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनसभा में आई भारी भीड़ को सकुशल वापस उनके घर भेजा गया है।
सपा के कद्दावर नेता मदन चौहान व कांग्रेस का पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी भाजपा में शामिल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नोएडा में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी को अलविदा कहते हुए सपा के कद्दावर नेता मदन चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। वह गढ से तीन बार विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे थे। मदन चौहान स्वर्गीय ठाकुर अमर सिंह के खासे नजदीकी बताए जाते थे तथा उनका समाजवादी पार्टी में एक बड़ा कद था। उनके छोटे भाई अशोक चौहान नोएडा विधानसभा से पूर्व में सपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके सपा छोड़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, वहीं भाजपा से ठाकुर बिरादरी की नाराजगी पर भी विराम लगा है। बताया जाता है कि मदन चौहान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठाकुर बिरादरी के एक बड़े नेता हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और जेवर विधान सभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मनोज चौधरी ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके अलावा कुछ अन्य नेताओं ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
No comments:
Post a Comment