पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री , एक दर्जन हिरासत में 

 छापेमारी में भारी संख्या में अवैध बने अधबने हथियार बरामद 

 हथियारों की ऑनलाइन और ऑन डिमांड दी जाती थी सप्लाई

मेरठ। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान काे शुरू कर दिया है। लिसाड़ी गेट को उस समय बड़ी सफलता मिली। जब उसे तारापुरी के जाटों वाली गली में  अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस मौके से एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने बने व अधबने अवैध हथयारों को बरामद किया है। आरोपियों का नेटवर्क प्रदेश ही नहीं बल्के के देश के अन्य प्रदेशों में भी फैला हुआ है। पुलिस नेटवर्क के तारों को खंगालने में जुटी है। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्यामनगर स्थित एक मकान पर छापेमारी के बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस को फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने तारापुरी सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की और एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद कर लिए।आरोपी एक मकान में सालों से फैक्ट्री चलाकर प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में ऑनलाइन और ऑन डिमांड अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे। आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप पर अवैध हथियारों के फोटो भेजकर कस्टमर की डिमांड के अनुसार हथियार बनाकर ऑर्डर लेने के बाद हथियारों को तैयार करते थे। पुलिस अवैध हथियारों की सप्लाई लेने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts