आज रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा 

 मेरठ। मेरठ समेत पूरे देश में रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। महिने भर मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखेंगे और फिर ईदउल फितर का जश्न मना कर एक दूसरे को शुभकामनाए देंगे। 

रमजान का महिना 12 यानी आज से आरंभ हो रहा है। यह चांद का दीदार होने के बाद तय किया जाता है। सऊदी अरब में रमजान का चांद दस मार्च को दिख चुका है। इसलिए वहां आज यानी 11 मार्च को पहला रोजा रखा गया। भारत -पाकिस्तन में रमजान का चांद सऊदी अरब के एक दिन के बाद रखा जाता है। इस लिए 12 मार्च से रोजे आरंभ हो गये। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महिना सबसे पाक व पवित्र माना जाता है। इस्लामी कलेंडर के अनुसार यह नौंवा महिना होता है। इसे माह-ए-रजमान कहा जाता है। रजमान को लेकर शहर के बाजारों व मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी चहल पहल दिखाई दी। सबसे एक दूसरे को रजमान महिना शुरू होने की बधाई दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts