आज यूपी काे हाइवे के नाम से जाना जाता है - संजीव बालियान
मेरठ। मोदीपुरम आलु अनसंधान में आयोजित भाजपा की पहली रैली को केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा यूपी आज उभरते भारत की तस्वीर दिखाई दे रही हैँ।
केंद्रीय राज्य मंत्री व मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार के दस वर्ष और प्रदेश सरकार के साढ़े सात वर्ष बदलते उत्तर प्रदेश और उभरते भारत की तस्वीर है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपने हाईवे के कारण जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से भाजपा-रालोद गठबंधन की नींव पड़ी है। इस सरकार में विकास कार्य हुए हैं और गरीबों की भी चिंता हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नलकूप बिजली बिल फ्री करके किसानों को बड़ी सौगात दी है। चुनावों में भी विपक्षी दल कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
No comments:
Post a Comment