पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की तैयारियां जोरों पर
बैरिकेडिंग से वीआईपी और मीडिया को लेकर अलग तैयारी की जा रही
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया रैली स्थल का जायजा
मेरठ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद क्रांतिधरा के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के ग्राउंड से करेंगे। चुनावी सभा में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए, शुक्रवार से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री के भाषण के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है, भाजपा के पदाधिकारी लाखों लोगों के सभा में पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।
रैली ग्राउंड को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है, वही रैली ग्राउंड में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रैली ग्राउंड में तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के भाषण के लिए एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है वही बैरिकेडिंग से वीआईपी और मीडिया को लेकर अलग तैयारी की जा रही है।
पीएम ने 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी मेरठ की धरती से किया था। इस बार आरएलडी के एनडीए में शामिल होने के बाद आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और पार्टी के पधाधिकारी भाजपा के मंच पर नजर आने की आशाएं लगाई जा रही है। वही रैली में लाखों लोगों की भीड़ पहुंचने का भी अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार नरेंद्र मोदी रविवार को 3:00 बजे रैली स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा किया। वही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी वहां पर रैली को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया। रैली स्थल पर ही हैली पैड तैयार कराया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment