लोहिया नगर में खंडरनुमा घेर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री 

पुलिस ने छापा मारकर बडी सख्या में अवैध हथियार समेत एक को दबोचा 

मेरठ। लोहिया नगर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने मौक़े से एक सप्लायर को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लोकसभा चुनाव के लिए ऑनलाइन अवैध हथियार तैयार कर रहे थे।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोहिया नगर पुलिस ने एक खंडरनुमा बंद पड़े घेर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हापुड़ स्थित सिकंदर गेट मोती कॉलोनी के रहने वाले उमरदराज को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि अवैध हथियारों की फैक्ट्री से पुलिस को दो दर्जन बने और आधा दर्जन अधबने तमंचों सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं।आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए एक खंडरनुमा बंद पड़े घेर में लम्बे समय से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप कॉल पर तमंचों के ऑर्डर बुक करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हज़ार रुपए में बेचते थे। पुलिस गैंग के फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी उमरदराज ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हथियारों की डिमांड बढ़ गई थी। जिसके चलते वह ऑन डिमांड तमंचे तैयार कर रहा था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉल के जरिए ऑर्डर मिलने के बाद तमंचे तैयार कर ग्राहक द्वारा बताए पते पर सप्लाई करता था। आरोपी ने बताया कि वह एक तमंचे की कीमत 8 से 10 हज़ार तक वसूल रहा था।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पहले भी हापुड़ में दो बार अवैध अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के संचालन में पकड़ा जा चुका है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी हत्यारों की सप्लाई किस-किस को देता था, उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts