शादी के स्टेज पर दुल्हन-दूल्हा में थप्पड़ चले

शादी की रस्मों में देरी पर बिगड़ी बात, आपस में भिड़े बराती-घराती

मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र के  एक शादी में दूल्हा-दुल्हन के बीच थप्पड़बाजी हो गई। वरमाला की रस्म के दौरान लेट लतीफी पर बवाल शुरू हुआ। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक-दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ।

सोमवार को दौराला के एक गांव में लव मैरिज का समारोह हो रहा था। वर और वधू, दोनों पक्षों के लोग शादी की रस्मों में शामिल हुए थे। द्वारचार की रस्म होने के बाद दूल्हा स्टेज पर आ गया। यहां जयमाल होनी थी। लेकिन वधू पक्ष की तरफ से देरी हो रही थी। दूल्हा इस पर नाराज हो गया।पहले लड़के और लड़की के बीच में कहासुनी हुई। कुछ देर में ये मनमुटाव परिजनों तक पहुंच गया। इसके बीच दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। बात बिगड़ती चली गई। कुछ देर में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगे। लड़का-लड़की को मारपीट करते हुए देखकर वर और वधु के लोगों में भी आपस में मारपीट होने लगी।किसी बराती ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वहीं दिल्ली, द्वारिका में रहने वाला युवक भी जॉब करता है। दोनों में अफेयर हुआ। घरवालों को जब अफेयर का पता चला तो उन्होंने लव मैरिज कराने की हामी भर दी। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts