मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में  यूनीफयर का आयोजन 

 कार्यक्रम में पांच सेअधिक छात्रों किया प्रतिभाग 

मेरठ। मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, लोहिया नगर  में यंग अचीवर्स के सहयोग से यूनीफेयर.2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एम.एस.एम कॉलेज फाउंडर एवं चेयरमैन  सुधीर शर्मा  ग्रुप डायरेक्टर डॉ सतेंद्र सोम, यंग अचीवर्स फाउंडर लव जैन  प्रो. विदुषी शर्मा  डीन एकेडमिक्स एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स,  अरविन्द शर्मा  व सभी डेलीगेट्स के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
कार्यक्रम के आरम्भ में प्रो. मोहित सती के द्वारा सम्बोधित करते हुए मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया गया कि एम.एस.एम कॉलेज इंडस्ट्री अनुरूप मैनेजमेंट की बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम में विभिन्न पैनल.डिस्कशन किये गए, जिसमें देश के 17 शीर्ष विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से लगभग 30 गणमान्य डेलीगेट्स मौजूद रहे तथा कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के लगभग 500 ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कॉलेज फाउंडर एवं चेयरमैन  सुधीर शर्मा  ने संबोधित किया कि आज अधिकतर शिक्षित युवा, करियर के गलत चयन अथवा जाॅब में आने वाली कठिनाइयों से ग्रस्त रहते है। आशा है कि मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज के द्वारा किये जा रहे प्रयास सभी छात्र.छात्राओं को सही अर्थों में लाभान्वित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सुधीर शर्मा  प्रो. विदुषी शर्मा  व यंग अचीवर्स फाउंडर  लव जैन  ने उपस्थित डेलिगेट्स को प्रतीक चिन्ह व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो0 सुहानी अग्रवाल, प्रो. नीरज चैधरी, डॉ निधि शर्मा, डॉ शालिनी शर्मा , शरद सिंह, मो0 आबिद,  अलका सिंह,  विजय लक्ष्मी व्  बीना थॉमस आदि का प्रमुख सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts