महिलाए स्वयं को स्वस्थ्य एवं निरोग बना सकती है

मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि के महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा आयोजित मर्म चिकित्सा इन्टरनेशल वर्कशॉप के दूसरा दिन था। समन्वयक प्रो. बिन्दु शर्मा ने बताया कि मर्म चिकित्सा द्वारा महिलाऐं स्वयं को स्वस्थ्य एवं निरोग बना सकती है, जिससे उनका जीवन सुखमय व्यतीत हो।                                                                                                             डा. अरूण कुमार सिंह, हिमालयन गढवाल यूनिवर्सिटी उत्तराखण्ड में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है, उन्होंने मर्म चिकित्सा का परिचय व प्रमुख मर्म स्थानों के बारे में बताया तथा साथ में ही कुछ औषधियों व योगिक अभ्यासों के बारे में जानकारी दी। जिसमें सामान्य व कई प्रकार की लाइलाज बीमारीयों की भी चिकित्सा दूसरों के द्वारा व स्वयं के द्वारा भी कर सकते है। इसके साथ ही उन्होंने ऑरगेनिक फार्मिंग के विषय में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कुछ रोगियों को बुलाकर उनकी चिकित्सा की जिसके परिणाम आश्चर्य जनक थे।

दूसरे सत्र में साइटिका, फ्रोजनसोल्डर, सर्वाइकल, लीवर प्रोब्लम, फेफड़ो से सम्बन्धित समस्याए, माइग्रेन, पी.सी.ओ.डी., पी.सी.ओ.एस, कैन्सर, यू.टी.आई, कमर-दर्द, घुटनों की समस्या, वेटलोस, वेटगेन, थाइराइड आदि अनेक बिमारीयों की मर्म चिकित्सा की। जिसमें रोगियों को तुरन्त लाभ प्राप्त करते हुए देखा गया। 

मंच का संचालन रमिता चौधरी द्वारा किया गया। वर्कशॉप में प्रो. बिन्दु शर्मा, डा. धर्मेन्द्र का विशेष योगदान रहा तथा प्रो. ए.के चौबे उपस्थित रहें। योग विभाग से डा. नवज्योत सिद्धु, सत्यम कुमार, अमरपाल सिंह, अन्जु मलिक, साक्षीमावी, डा. कमल शर्मा व विभाग के समस्त छात्र उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts