जल सरंक्षण को लेकर पानी पंचायत का आयोजन
मेरठ।पल्लवपुरम फेस के उदय सिटी में सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष कल्पना पाण्डेय द्वारा जल संरक्षण के लिए 375 वी पानी पंचायत का आयोजन किया गया।
होली का त्योहार आने वाला है लोगों को पानी की बर्बादी न करने के लिए सभी महिलाओं को जागरूक किया गया,उन्हें ऐसे रंगों से होली खेलने के लिए प्रेरित किया जिसमे अधिक पानी का प्रयोग न करना पड़े। साथ ही महिलाओं को दैनिक घरेलू कार्यो में जल संरक्षण के उपायों से अवगत कराया। उन्हें समझाया कि लगातार भूमिगत जल स्तर घटता जा रहा है,इसलिये हमसभी को जलसंरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे। बच्चों को समझाना होगा कि वे जल बर्बाद न करें। साथ ही उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गयी। पल्लवपुरम उपाध्यक्ष तोशी सिंह,कंकर खेडा उपाध्यक्ष ज्योत्सना सिंह कीर्ति शशि,शालिनी ,नीतू स्वेता ,दिव्या अंजली ,पूजा, नीलू आदि मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment