370 भी असंभव लगता था, अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे - पीएम मोदी 

मेरठ की धरती से पीएम मोदी ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद 

 मेरठ। राम राम...पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राम नाम के साथ की। उन्होंने कहा कि मेरठ वीरों की धरती है, इस धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद है। इसने चौधरी चरण सिंह जैसा सपूत दिया। भारत सरकार को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। यहीं से 2014 में यहीं से शुरू की थी 2024 में भी यहीं से की है। यह सरकार बनाने या सांसद बनाने का चुनाव नहीं है। बल्कि विकसित भारत बनाने का है। 

आम चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री रविवार दोपहर 3.15 बजे रैली स्थल केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान पहुंचेंगे। पीडीए के जवाब में भाजपा का जातीय गठजोड़ सामने दिखा। अपने संबोधन में  मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बनाने का है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। जब भारत दुनिया में 11वीं अर्थव्यवस्थाथा तब बहुत गरीबी थी। जब पांचवीं बना तब करोड़ों गरीबी से बाहर हुए। जब तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा तब गरीबी पूरी तरह दूर हो जाएगी। एक नई ऊर्जा देगा। चार जून 400 पार। मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। आज भारत इंफ्रा में निवेश कर रहा है नए अवसर बन रहे हैं। आज भारत की साख नईं ऊंचाई पार है। दुनिया भरोसे से भारत को देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रही है। सौ दिनों में बड़े फैसले लेने हैं उसका रोडमैप बन रहा है। अभी तो विकास का ट्रेलर ही देखा है। अभी बहुत आगे ले जाना है। मोदी को आने वाली पीढ़ियों की चिंता है। दस साल का रिपोर्ट कार्ड सामने है। जो असंभव था वह हो रह है राम लला का मंदिर बन रहा है। ब्रज में कान्हा और राधा तो होली खेली ही अवध में राम लला ने भी होली खेली। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया बल्कि यह हजारों महिलाओं की जिंदगी बचा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम सच्चाई बन चुका है। 370 भी असंभव लगता था। यह हटा और वहां तेज विकास भी हो रहा है। अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे हैं।

पीएम ने कहा, मोदी गरीबी को भली भांति समझता है। इलाज के लिए मुफ्त इलाजनेकी आयुष्मान योजना बनाई। 80 करोड़ लोगों को राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसे हमने पूजा है। आने वाले पांच साल महिलाओं की उन्नति के होने वाले हैं। पीएम ने कहा, अब देश की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगा। इसके लिए काम कर रहे हैं। ड्रोन दीदी भाग्य बदलने जा रही है। 2029 में हिसाब मांग लेना। गौरव भी बढ़ेगा और कमाई भी बढ़ेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू की है, गरीब का पैसा बीच में कोई न हड़प पाए ऐसी व्यवस्था की।

इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, 10 लाख नाम हटाए जिससे उनके नाम पैसा न जाए जिनका जन्म भी नहीं हुआ है। कार्रवाई से कुछ लोग बौखला गए हैं। मोदी की गारंटी कहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ। वे कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। अब दो खेमा हैं। क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है या नहीं। भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए या नहीं। मोदी भ्रष्टाचार की खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो उन लोगों इंडी गठबंधन बना लिया है। पीएम मोदी ने कहा, बड़े−बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखाें के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है। वॉशिंग मशीन में कुछ के यहां नोटों का ढेर मिला है। इन बेईमानों ने जिनका धन लूटा है उनका धन लौटा रहा हूं।

भ्रष्टाचारियों की संपत्ति हो रहीं जब्त

पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचारी की संपत्ति जब्त कर 17 हजार करोड़ जब्त कर उन्हें वापस लौटाया जिनका लूटा गया था। ईडी ने जो जब्त किए हैं, प्रमाण मिलने पर पीड़ितों को लौटाया जाएगा। यह मोदी पर चाहे जितने हमले कर लें यह मोदी है रुकने वाला नहीं है एक्शन होगा जरुर होगा, कार्रवाई होगी। यह मोदी की गारंटी है। मेरठ का अखंडता से गहरा नाता रहा है। यह धन सिंह कोतवाल की शूरवीर की धरती है। देश की अखंडता को इंडी गठबंधन कोसता रहा है।

कज्जाथिरु द्वीप का किया जिक्र

पीएम मोदी ने मंच से कहा कि एक कारनामा सामने आया है। एक द्वीप है कज्जाथिरु। चार पांच दशक पहले इसे बेकार बता कर मां भारती का एक अंग काट दिया, अलग कर दिया। कांग्रेस के किए की कीमत भारत आज तक चुका रहा है। मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। कांग्रेस पार्टी का इतना बड़ा पाप है, कि उनकी बोलती बंद हो जाती है। क्या ऐसा इंडी गठबंधन जिसने भारत मां का टुकड़ा दे सकता है, इन्हें क्या देश की बागडोर देनी चाहिए, क्या इन्हें अधिकार था टुकड़ा देने का।

कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को नहीं दिया भारत रत्न

कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया। जयंत चौधरी को कांग्रेस ने अपमानित करने की कोशिश की। चौधरी साहब ने अपना जीवन किसानों के प्रति समर्पित किया। पहले गन्ना किसानों को कैसे परेशान किया गया था। मोदी ने किसानों के साथ हो रही हेराफेरी समाप्त कर दिया है। गन्ना बेल्ट को ऊर्जा बेल्ट बनाना चाहते हैं अब एथनॉल की खपत बढ़ गई है। पांच सौ करोड़ अकेले मेरठ के किसानों को पीएम निधि के मिले। भंडारण समस्या को दूर करने का कदम उठाया है। गोदाम बनाए जा रहे हैं। श्री अन्न योजन का लाभ छोटे किसानों को मिल रहा है। 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

पीएम ने कहा कि इससे घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना है। 75 हजार सरकार देती है। सरकार बनते ही इस पर तेजी से काम शुरू होगा। मेरठ को नमो भारत, तीन एक्सप्रेसवे, खेल विश्वविद्यालय, फ्रेट कोरिडोर बन रहा है। एनडीए ने बड़ी मेहनत की है अच्छे प्रत्याशी खड़े किए हैं।आपका वोट विकसित भारत के लिए होगा। विकसित भारत के लिए 400 पार, युवाओं के लिए 400 पार, महिलाओं के लिए 400 पार, भ्रष्टाचारियों के लिए 400 पार। मेरा काम करेंगे, घर घर जाना। मेरा प्रमाण पहुंचा देना। बताना मोदी ने प्रणाम भेजा है।

मोदी ने एक नए भारत का दर्शन कराया है - योगी 

सीएम  योगी आदित्य नाथ ने किा  कहा, आज इस क्षेत्र में पिछले 10 साल के भीतर जो परिवर्तन हुए हैं वो इस बात के गवाह हैं. जब भी ये समाज जाति के नाम पर बंटा होगा तो उसका फायदा ये दंगा वादी और कर्फ्यू वादी लोग देश की सुरक्षा पर प्रहार करेंगे। ये चुनाव उन लोगों को सही जगह दिखाने का चुनाव है जिन लोगों ने ताने-बाने का काम किया है।पिछले 10 साल में देश के भीतर पीएम मोदी ने एक नए भारत का दर्शन कराया है, यूपी के विकास में जो बाधाएं थी उसको दूर करके, आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को हम सब के सामने पेश किया है। पीएम ने मेरठ में विकास की इतनी सारी सौगात दी है। कल ही किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह  को भारत रत्न देकर के आपने किसानों का सम्मान किया है। ये हमारा सौभाग्य है कि देश अब अपनी आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है तो देश को 10 साल से करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है।  मैं मंच पर मौजूद सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरठ, बिजनौर, हापुड़ अन्य जगहों की ओर से आए लोगों की ओर से पीएम मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं। यूपी पीएम मोदी का आभार है, जिन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदल करके एक नए भारत का दर्शन कराया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो भारत रत्न का सम्मान चौधरी चरण सिंह को मिलने वाला नहीं था। यह सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है। पीएम भी जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह का राष्ट्र निर्माण में कितना योगदान था। आपको और हमें यह सोचना होगा कि आज देश किस पड़ाव पर है। भारत रत्न कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सबसे पहले मेरठ को चुना और वो यहां आए हैं। कल बहुत कम समय में मेरी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी तब उन्होंने किसानों को लेकर बातचीत की। 

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कल एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति  से भारत रत्न का चिन्ह स्वीकार किया यह कमाई उस किसान की है, उस नौजवान की है, उस सामाजिक कार्यकर्ता की है जो देश में अपना योगदान दे रहा है।

 विदेशी मीडिया भी पीएम मोदी की रैली को कवरेज करने के पहुंची 

 रैली स्थल पर विदेशी मीडिया भी दिखाई दी। जिसमें कई महिलांए भी रैली को कवरेज करती दिखाई दी। रैली में आये लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। रैली के बीच में उन्होंने रैली में आए लोगों के इंटरव्यू भी लिए । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts