आज होने वाली रैली को बीजेपी ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया

 रैली में पीएम, यूपी -हरियाणा  के सीएम  के साथ जयंत के साथ राजभर भी करेंगे मंच सांझा 

मेरठ। कृषि विवि के आलू अनुसंधान में आज आयोजित होने वाली भाजपा की रैली को भाजपा ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया है। जिसका सीधा संदेश जाटों के मसीहा चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने के साथ वेस्ट में जाटों के वाटों को अपनी और खींचना है।

 लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद पीएम की यह पहली रैली होगी। पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ मंच पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नजर आएंगे। 2014, 2019 के बाद ये तीसरा मौका है, जब पीएम वेस्ट यूपी से यूपी से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं।

पीएम दोपहर 3.15 बजे मेरठ आलू शोध संस्थान के मैदान में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। 4 बजे मंच पर आएंगे और चुनावी संबोधन देंगे। अनुमान है कि पीएम को सुनने के लिए 2 लाख लोग पहुंचेंगे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंचे थे।  उन्होंने जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री  ट्रिपल लेयर सुरक्षा घेरे में होंगे।

   आज होने वाली रैली में  मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे। इसके अलावा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी होंगी। 5 लोकसभा सीटों के 23 विधायकों सहित अन्य संगठन नेता भी मौजूद रहेंगे।

वेस्ट यूपी की 5 लोकसभा सीट को साधेंगे पीएम

इस बार रालोद और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रही है। रालोद को पश्चिमी यूपी में भाजपा ने 2 सीटें दी है। रालोद ने बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है। बीजेपी ने मेरठ से अरुण गोविल, मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान, कैराना प्रदीप चौधरी को चुनावी मैदान उतारा है। पीएम मोदी रैली से इन्हीं 5 लोकसभा सीटों को साधेंगे।

मंच से पिछड़ों को संदेश, पूर्वांचल तक असर

मिशन 2024 को साधने में जुटी भाजपा ने प्रधानमंत्री के बहाने ऐसा मंच सजाया है, जहां से पिछड़ा और अति पिछड़ा वोटों की गठरी को और कसा जा सके। मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के होने से पश्चिम यूपी का सैनी वोट सधेगा। वहीं, केंद्रीय अनुप्रिया पटेल, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद के जरिए पूर्वांचल तक के पिछड़ों को साधने को कोशिश होगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts