कैंट क्षेत्र में एक बार फिर तेंदूआ दिखने से मची दहशत 

 सेना- व विभाग के संयुक्त से तेदुए को पकड़ने के चला सर्च  ऑपरेशन 

सीसीटीवी कैमरे में सड़क पर चहल कदमी करता कैद हुआ तेंदुआ 

मेरठ। कैंट इलाके में एक बार फिर से तेंदुए ने अपनी दस्तक दे रही है। बीआई  लाइन के पास से सोशल मीडया पर वायरल हुए वीडियों के बाद सेना व वन विभाग ने संयुक्त रूप से तेंदूए की तलाश आरंभ कर दी है। वीडियों गत 12 फरवरी का बताया जा रहा है।  वन विभाग ने तेंदूए को पकड‍़ने के लिए तीन टीमों को गठन किया है। 

 बुधवार को सोशल मीडिया पर कैंट इलाके के बीआई लाइन एक स्थित कोठी नम्बर 25  के पास गत 12 फरवरी को तेंदुए की चहल कदमी करते हुए वीडियो वायरल हुआ । जिसकी पुष्टि हम रहते है। वीडियो मेरठ का है या कही बाहर का है। इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।  वीडियों की जानकारी दोनो विभागों के अधिकारियों को दी गयी। जिससे हकीकत जानने के बाद स्थिति का आंकलन किया जा सके। जिस इलाके में तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है वो सेना के अधिकार का क्षेत्र है।  सेना और वन विभाग इसकी जांच करने में जुट गया है। साथ ही सर्च अभियान भी शुरू किया है। ताकि कोई नुकसान न हो।्र

 पूर्व भी भी कैंट अस्पताल में तेदुए दिखा चुका अपना जलवा 

 बता दें पूर्व में भी कैंट क्षेत्र में सरकारी अस्पताल में तेंदूआ दिखाई दिया था। जिसके पकडने के लिए वन विभाग के अधकिारियों व कर्मचारी को एडी से चोटी तक दम लगाना पड़ा लेकिन तमाम कोशिश के बाद तेदुआ उसके चुंगल में नहीं आया । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts