ओपन हार्ट सर्जरी के  लिए दिल्ली जाने के कहा तो मरीज ने बुला ली पुलिस 

 ओपन हार्ट सर्जरी के परिजनों को चिकित्सकों द्वारा समझाया जा रहा 

 मेरठ।  मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन में देरी करने का आरोप लगाते हुए राजा मरीज ने उम्र 45 साल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया , इसके बाद मेडिकल कालेज के अधिकारियों द्वारा समझाया गया की मरीज गम्भीर रूप से ह्रदय की तीन नसों के 90% बंद होने के कारण बीमार हैं ऐसी स्थिति में मरीज के ह्रदय में छल्ले नही डाले जा सकते इस मरीज को ओपन हार्ट बाई पास सर्जरी होनी चाहिए जिसकी सुविधा मेडिकल कालेज मेरठ में उपलब्ध नहीं है। मरीज को अन्य किसी उच्च सुविधा उक्त संस्थान में ले जा कर अविलंब सर्जरी करवानी चाहिए।

लेकिन मरीज का आरोप था कि लगातार उसको टाला जा रहा है, मरीज मानने को तैयार नहीं की ऑपरेशन मेडिकल कालेज में नही हो सकता।मरीज ने 9 फरवरी को इमरजेंसी में दिखाया और 10 फरवरी को  कार्डियोसर्जरी विभाग में रेफर कर दिया गया तब से ही यह यहां भर्ती है।मरीज की एंजियोग्राफी को गई मरीज को बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है। एंजियोग्राफी में उनकी तीनों नसें ब्लॉक आई हैं करीब करीब पूरी बंद है 90% के करीब बंद है। फिलहाल मरीज को पूरा इलाज दिया जा रहा है। मरीज के तीमारदारों को समझाया जा रहा है बाईपास सर्जरी के लिए मरीज को रेफर किया जाएगा।

 इस बारे  में मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा आर सी गुप्ता का कहना है मरीज की तीनों नस 90प्रतिशत ब्लॉक है।जिसकी ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। जिसकी सुविधा दिल्ली के जेबी पंत व अन्य अस्पताल में है। मरीज को यही समझाया जा रहा था लेकिन उसके चिकित्सकों पर आरोप लगा कर पुलिस को बुला दिया। मरीज को दिल्ली भेजने के लिए  मरीज के परिजनों से बात की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts