विधिक साक्षरता शिविर एवं आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन
मेरठ। शुक्रवार का ,शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम आयोजित किये गये । पहला कार्यक्रम विधिक साक्षरता शिविर सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया दूसरा कार्यक्रम आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारम्भ न्यायाधीश श्री हरिराम जी ;अपर जिला जज मेरठ व न्यायाधीश राजेश चन्द्रा ;सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कराया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए न्यायधीश हरिराम जी ने कहा कि बच्चो को सुधारने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए। उन्हें गलत रस्ते पर जाने से रोकना चाहिए।
न्यायाधीश श्री राजेश चन्द्रा ने बच्चो को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की गरीबो को निशुल्क क़ानूनी सलाह मिल सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सेवा उपलब्ध कराता है। सुभारती विश्वविद्यालय के कानून के छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित रहे । दूसरा कार्यक्रम आचार्य सम्मान समारोह मनाया गया जिसमे वर्ष भर शारीरिक विज्ञान, गणित बौद्धिक प्रतियोगिता में अपने छात्रों को क्षेत्र व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने वाले अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ० मनमोहन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ० विनोद कुमार अग्रवाल , अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ० कविता अग्रवाल, डॉ० पायल एवं गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे ।


No comments:
Post a Comment