पीएम मोदी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था
वाराणसी। वाराणसी में पीएम मोदी संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने रविदास मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और साथ में प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ सीएम योगी भी रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सरकार रविदास जी के दिखाए रास्ते पर चल रही है। यहां का सांसद होने के नाते, काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं बनारस में आप सबका स्वागत भी करूं और आप सबकी सुविधाओं का खास खयाल भी रखूं। पीएम ने इस दौरान इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन जाति की राजनीति करता है। जातिवादी की मानसिकता से बचना है।


No comments:
Post a Comment