मेरठ पब्लिक स्कूल की की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व 


मेरठ। बुधवार को मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं में वसंत पंचमी का उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दिन को विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में सरस्वती माँ के सामने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती से ज्ञान विवेक व बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई। ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के सभी प्रधानाचार्यों व छात्र. छात्राओं ने पुस्तकों की पूजा की और माँ भारती के आशीर्वाद की परिकल्पना की। इसके साथ ही छात्र. छात्राओं को ॠतु परिवर्तन वसंत के आगमन और परागण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के परिसर में पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। यह उत्सव छात्रों के लिए मनोरंजन के साथ.साथ शिक्षा और ज्ञान के साथ जोड़ने का अवसर भी देता है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts