लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ने की प्रजाति को. 0238 को विस्थापित कराने की कार्य योजना पर कार्य करें- उप गन्ना आयुक्त

   गोरखपुर।   उप गन्ना आयुक्त, गोरखपुर अखिलेश प्रताप सिंह ने परिक्षेत्र के समस्त जिला गन्ना अधिकारियों एवं चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि परिक्षेत्र के कतिपय स्थानों पर गन्ने की प्रजाति को.0238 पर लाल सड़न रोग का प्रभाव देखने को मिल रहा है। लाल सड़न रोग के कारण प्रजाति को.0238 किसानो के आर्थिक हित में नहीं है इसलिए बसंतकालीन बुवाई में इस गन्ना प्रजाति को विस्थापित कराकर नयी उन्नतशील रोग प्रतिरोधी प्रजाति को.0118, को.लख.14201, को.15023, को.शा.13235, को.लख. 94184, को. 98014 आदि के गन्ने की बुवाई कराने की कार्य योजना बनाकर इसकी बुवाई करवाये। किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने में विभाग व चीनी मिल अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। किसानों को अन्य उन्नतशील रोगरहित गन्ना बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

       उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल अधिकारियों से कहा कि चीनी मिल गेट व क्रय केन्द्रों पर समानुपातिक रुप से गन्ना खरीद कराएं साथ ही गन्ना खरीद को समयान्तर्गत एस.जी.के. पोर्टल पर फीड कराएं। पेराई क्षमता के अनुरुप चीनी मिलें गन्ने की पेराई कार्य करें। चीनी मिल गेट व क्रय केन्द्रों पर तैनात लिपिकों के पाक्षिक स्थानान्तरण ई.आर.पी. से प्रत्येक स्थिति में करें। जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देशित किया की घटतौली पर अंकुश लगाने हेतु चीनी मिल गेट व क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण निरन्तर करते रहें।

       उप गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारियों से कहा कि अपने जनपदों में सहकारी गन्ना/चीनी मिल समितियों में गन्ना पर्यवेक्षकवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संचालन कराकर उपलब्ध यंत्रों/ट्रैक्टरों की उपयोेगिता बढायें। किसानो की शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत करें। आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। गन्ना समितियों को बहुउद्देशीय समिति के रुप में विकसित करने हेतु गन्ना समितियों पर कामन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी.) जन औषधि केन्द्र , पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी. की स्थापना तथा सहकारी बीज, आर्गेनिक और एक्सपोर्ट के रुप में मल्टीस्टेट कोआपरेटिव समिति की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए नियमानुसार जरुरी कार्यवाही करें। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के अन्तर्गत ’’पर ड्राप मोर क्राप’’ हेतु किसानों को प्रोत्साहित कर आवश्यकतानुसार व मांग के अनुसार ड्रिप सिंचाई सयंत्र स्थापित कराने में तेजी लायें। समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, गोरखपुर जगदीश चन्द यादव, सिद्धार्थनगर रंजीत कुमार निराला, महराजगंज ओम प्रकाश यादव, सम्भागीय विख्यापन अधिकारी उपेन्द्र सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी के.के. रावत व चीनी मिलों के अध्यासी/प्रधान प्रबन्धक उपस्थित रहें। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts