चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ। शनिवार को नगर निगम मेरठ और सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जल की महत्ता और स्वच्छता विषय पर कल्पनाओं के रंग उकेरे। विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



       सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा  6 से कक्षा आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 103 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय लाइफ विद वाटर एंड विदाउट वाटर और स्वच्छता रहा। बच्चों ने मनमोहक चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कक्षा आठ के आयुष अधाना को प्रथम और राशि पंडित को द्वितीय तथा कक्षा सात की कनक गर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
ईहा दीक्षित शिया,  हर्षवर्धन प्रियांशी कुशवाह, पूर्णिमा सिंह, आराध्या सिंह और सौम्या सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को नगर निगम मेरठ के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रिंसिपल मनीषा जैन कल्पना पांडे अनीता वर्मा, आरती, अशोक शर्मा  मुकेश पांडेय अंकुर गौतम नमन जैन विपिन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts