राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने महिलाओं को वितरित की पोषण किट
गेल इंडिया लिमिटेड एवं मनोरथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर ओपन जिमों का कार्य प्रगति पर, जल्द होगा लोकार्पण
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर स्थित शांति निकेतन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल में शनिवार को महिलाओं के हितार्थ गेल इंडिया लिमिटेड के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत पोषण किट वितरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट परियोजना रख रखाव सर्कल के परियोजना निदेषक पुरनेश कुमार व उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में गेल इंडिया लिमिटेड के निदेषक अनूप गुप्ता, मनोरथ फाउंडेशन के अखिलानन्द पाण्डेय रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेरठ दक्षिण विधानसभा के अन्तर्गत होने वाले इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आई हजारों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हएु अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निशुल्क दवाईयां प्राप्त की।
मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट परियोजना रख रखाव सर्कल के परियोजना निदेशक पुरनेश कुमार ने उपस्थित हजारों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त होना आवशक है क्योकि वह एक स्वास्थ्य व स्वच्छ घर का निर्माण करती है और इस प्रकार के कार्यक्रम से देष के अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ेगी और हमारा देष पूर्णतः रोगमुक्त होगा।
गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनूप गुप्ता ने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसके लिए उनका स्वस्थ रहना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम का सुझाव माननीय मंत्री सोमेन्द्र तोमर के द्वारा प्राप्त हुआ और हमने अविलम्ब इस पर कार्यवाही करते हुए अपने सी०एस०आर० कार्यक्रम के अन्तर्गत मनोरथ फाउंडेशन को क्रियान्वन हेतु इसकी जिम्मेदारी दी।
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर देश में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण प्राप्त हुआ है जिसका परिणाम है कि देश की राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी महिला है और समाज में जब महिलाओं के स्तर को उच्च स्थान दिया जाता है तभी एक सशक्त देश का निर्माण होता है। उसी क्रम में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज देश में कोई भूखा न रहें इसके लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है और प्रतिवर्श देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है और मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि डबल इंजन की नीतियों की वजह से ही राशन कार्ड में महिला को प्रथम स्थान देते हुए मुखिया बनाया गया है। इसके बाद कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में गेल इंडिया के सहयोग व मनोरथ फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में ओपन जिमों का निर्माण भी कराया जा रहा है जिसका लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा। कार्य के सफल क्रियान्वन के लिए गेल इंडिया लिमिटेड व मनोरथ फाउंडेशन को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मनोरथ फाउंडेशन के ट्रस्टी अखिलानन्द पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान करते व धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी संस्था लम्बे समय से महिलाओं के उत्थान हेतु निरन्तर कार्यरत है और सामाजिक हित में समर्पित है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि माननीय मंत्री सोमेन्द्र तोमर के प्रस्ताव पर गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से मेरठ दक्षिण विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के पार्कों में आम जन के स्वास्थ्य लाभ हेतु ओपन जिम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष चपराना, प्राचार्या डा० रीना बंसल, निदेशक मनोज कुमार, डीन प्रीति विकल, मण्डल अध्यक्ष सचिन त्यागी, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे सहित अनेक पार्षद गण व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment