भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में 35 हजार  स्थान पर करेगा युवा चौपाल

 मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं से जुड़ने के लिए आगामी 25 फरवरी से 5 मार्च तक युवा चौपाल का आयोजन करेगा। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्च  उत्तर प्रदेश में युवा चौपाल करने जा रहा है जिसमें 18 से 35 वर्ष के लगभग 20 लाख युवा जोड़े जाएंगे इसी के क्रम में युवा मोर्चा मेरठ महानगर भी अपने 16 मंडलों में 320 स्थान पर युवा चौपाल करेगा इन चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार से लाभान्वित युवाओं को जोड़ा जाएगा वह उन्हें सरकार की युवाओं के प्रति समर्पित योजनाओं के बारे में बताया जाएगा चोपाल में सभी युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज व पश्चिम क्षेत्र मंत्री युवा मोर्चा ने बताया आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है युवा मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में इन युवाओं के मध्य जाकर मोदी जी द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्य को बताया और उन्हें अनेकों लाभकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। 

आज भारतीय जनता पार्टी से लाखो युवा जुड़े हुए हैं और 2014 से ही युवाओं ने नरेंद्र मोदी जी को अधिक से अधिक मत देकर दो बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है और इसी बार भी 2024 का चुनाव भी युवाओं के कंधे पर ही होगा इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा को यह जिम्मेदारी सौंपी है यह युवा चौपाल अभियान पार्टी के नजरों में अति महत्वपूर्ण है इसीलिए युवा मोर्चा 25 फरवरी से 5 मार्च तक प्रत्येक दिन एक मंडल में तीन चौपाल करेगा और युवाओं से संवाद करने का काम करेंगे इन सभी चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जाकर नरेंद्र मोदी जी की केंद्र की सरकार व उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार द्वारा किए गए युवाओं के हितों में कार्य के बारे में बताएंगे वह उन्हें ज्यादा से ज्यादा 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी से जुड़ने और उन्हें पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा महानगर महामंत्री महेश बाली जिला मिडिया प्रभारी विक्रम शर्मा विधानसभा संयोजक विनोद जाटव जी पियूष शर्मा जी अंबर अग्रवाल जी महानगर सहसंयोजक अक्षित त्यागी जी वरूण कुमार उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts