शादी से लौटते वक्त रजबाहे में पलटी कार, दो युवकों  की मौत 

मेरठ। जानीखुर्द क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते वक्त देर रात एक कार रजबहे में पलट गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। आज सुबह दोनों युवकों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 जानीखुर्द गांव नेक के अंकूर पुत्र करनपाल और रोहित पुत्र यशपाल सिंह शुक्रवार  रात एक विवाह समारोह से वापस घर आते समय कार सहित सतवाई रजबहे में गिर पडे़। दोनों के शव शनिवार को रजबहे से बरामद कार के अंदर मिलें। दोनों युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया कि मृतक अंकुर एयरफोर्स में और रोहित प्राइवेट स्कूल में टीचर था।

गांव नेक निवासी अंकूर पुत्र करनपाल और रोहित पुत्र यशपाल सिंह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भोलाझाल के पास गए थे। शुक्रवार की रात को कार से वापस आते समय उनकी कार सतवाई रजबहे में गांव मुंसबगढ़ के गांव  के पास गिर गई। दोनों के घर न पहुंचने पर दोनों के परिवारों ने उनकी तलाश शुरू की।शनिवार सुबह उनकी कार ग्रामीणों को सतवाई राजवाहे में पड़ी मिली, जिसपर ग्रामीणों ने कार बहार निकाली। दोनों युवकों के शव कार के अंदर से मिले। कार अंदर से लॉक थी। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अंकुर और रोहित की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम छा गया। आसपास के रहने वाले पड़ोसी व ग्रामीण अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घरों पर जमा हो गए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts