आठ करोड़ से संवारी जाएंगी शहीदों की प्रतिमाएं

 एमडीए उपाध्यक्ष  अभिषेक पांडे,बोले-मेरठ ऐतिहासिक और क्रांतिकारी शहर

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण अब शहर की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। इसके तहत करीब आठ करोड़ रुपए से शहीदों की प्रतिमाएं सजाई संवारी जाएंगी। कुछ स्थानों का सौंदर्यीकरण भी होगा। घंटाघर को भी जगमगाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से ऐसे लगभग दो दर्जन स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।

 मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेरठ ऐतिहासिक और क्रांतिकारी शहर है। बाहर से लोग मेरठ हैं तो उन्हें मेरठ की सुगंध का एहसास होना चाहिए। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की प्रतिमाओं को सजाया समय जाएगा। प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब 8 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख स्थलों का भी सौंदर्य करण किया जाएगा इसके अंतर्गत उनकी रंगाई पुताई के अलावा झालर आदि के जरिए जगमग किया जाएगा। बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे चौक, पेड़ामल स्थित अशोक की लाट, स्वतंत्रता सेनानी मुसद्दीलाल का प्रतिमा स्थल समय दो दर्जन स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों को विशेष रूप से सजाया संवारा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts