बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे का निधन

 मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री
मुंबई (एजेंसी)।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेत्री के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम की बोल्ड अदाओं के चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।
पूनम पांडे अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। पूनम के हर अंदाज के उनके फैंस दीवाने थे। उनसे जुड़ी किसी भी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लोगों के सामने पूनम हमेशा खुशमिजाज अंदाज में रहती थीं, लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कई दुखों का सामना किया था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने बेहद स्ट्रगल किया था।
तीन दिन पहले स्पॉट हुई थीं पूनम पांडे
तीन दिन पहले ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में क्रूज पार्टी में नजर आई थीं। ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में पूनम एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर से लोग हैरान हैं।
पूनम पांडे विवादों के चलते खूब सुर्खियों में रही हैं। साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले पूनम के एक वीडियो ने खूब चर्चा बटोरी थी, जिसमें एक्ट्रेस कहती नजर आई थीं कि अगर भारत मैच जीतेगा तो वह कपड़े उतार देंगी। इसके चलते वह खूब लाइमलाइट में रहीं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें कंगना रनोट के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' में देखा गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts