दो पक्षाें के विवाद में अधिवक्ता को मारी गोली

 दूसरे पक्ष के कई लोग घायल , गोली मारने वालों की तलाश पुलिस जुटी 

मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के मॉडल टाऊन में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक अधिवक्ता को दूसरे पक्ष के कई लोगों भी घायल हो गये है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अधिवक्ता को उपर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। 

 घटना सोमवार की रात की है। वकील अजय गोयल ओम नगर के रहने वाले हैं। सोमवार रात अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर स्कूटी से मॉडल टाउन एक दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। मॉडल टाउन संपूर्णा दुकान के पास 10-15 लड़कों में मारपीट हो रही थी।आपस में लाठी डंडे और गोलियां चल रही थी। जब वकील अजय गोयल स्कूटी से वहां पर पहुंचे, तो झगड़ा देखकर अजय गोयल की पत्नी ने उन्हें वापस चलने के लिए कहा। जब अजय परिवार सहित वापस जाने लगे, उसी दौरान दोनों गुटों में चल रही गोली अजय गोयल की पीठ में आग लगी। इससे वह गिर गए। गोली चलाने वाले दोनों गुट के लोग मौके से फरार हो गए।वकील को गोली लगते ही वहां चीख पुकार मच गई। वहां भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस पहले अजय गोयल को कैलाशी अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। लेकिन तभी उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए न्यूट्रिमा  अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर अधिवक्ता का उपचार किया जा रहा है। 

वहीं पुलिस मॉडल टाउन की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खगाल रही है। जो दोनों गुटों के लड़के आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे थे उनकी पहचान की जा रही है। गोली चला रहे युवकों की तलाश कर रही है ।वहीं इस घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अधिवक्ता एसो की अति आवश्यक बैठक का आयोजन छिपी टैंक राम कुमार शर्मा के कार्यालय पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनोद काज़ीपुर ने को है।आज बार के अधिवक्ता अजय गोयल की जिस प्रकार परिवार के सामने ही गोली मारी गई उससे अधिवक्ता समाज में आक्रोश उत्पन्न हो गया है।कल अधिवक्ता बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी का प्रखर विरोध करेंगे। बैठक को वीके शर्मा अरुण शर्मा सुशील शर्मा रवि कुमार आलोक सिंह आदि ने संबोधित किया कहा कि मेरठ का पुलिस अधिकारी कोई अपराध नियंत्रण नहीं पा रहे है जो बेहद गंभीर मसला है कल बड़ी संख्या में आक्रोश प्रदर्शित होगा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts