इंचौली में टायर फैक्ट्री में बाॅयलर में हुए विस्फोट होने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत 

 विस्फोट में दो अन्य मजदूर भी घायल ,बचाव कार्य जारी , सुबह के समय हुआ हादसा 

मेरठ। मवाना रोड़ पर थाना इंचौली के बना गांव में मंगलवार की सुबह से एक बड‍़ा हादसा हो गया। टायर गलाने वाली फैक्ट्री के बाॅयलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि वहां पर काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हो गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं हादसा की जानकारी मिलने के कई थानों की फोर्स बचाव कार्य में लगी हुई है। मरने वालों के नाम शंकर व प्रवीण बताए जा रहे है। जो मवाना के किशोरीपुर गांव के निवासी है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। 



हादसा सुबह 6.30 बजे का है। बना गांव में दुर्गा टायर्स नाम से टायर गलाने की फैक्ट्री है। जहां काफी संख्या में आसपास के गांव की लेबर काम करती है। मंगलवार की सुबह भी फैक्ट्री की लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान लगभग 6.30 बजे के आसपास फैक्ट्री में बाॅयलर फट गया। बायलर फटने से चीख पुकार मच गयी। आसपास के लोग फैक्ट्री की ओर दौडे़ । तब तक दो मजदूरों की मौत हो गयी थी। दो मजदूर झुलस गये थे। आनन फानन में ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए गंगा नगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात कमलेश बहादुर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बचाव कार्य किया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक अमित ठाकुर बताया जा रहा है जो यही का निवासी है। वही जैसे ही मृतकों के परिजनों को इस बात कर जानकारी मिली वहां पर कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस इस बात की जांच पड़ताल करने में जुटी है। आखिरकार बायलर में विस्फोट किस कारण से हुआ। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts