राज्य कर विभाग में मनाया गया 76 वाँ स्थापना दिवस

मेरठ।राज्य कर विभाग का स्थापना दिवस  मंगल पाण्डेय नगर स्थित राज्य कर भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।राज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के अवसर मंगल पाण्डेय नगर स्थित राज्य कर भवन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त (प्रशासन)  विक्रम अजीत द्वारा किया गया।  विक्रम अजीत द्वारा बताया गया कि विभाग का नाम पहले बिक्री कर था जिसके व्यापार व्यापार कर फिर वाणिज्य कर वर्तमान में राज्य कर विभाग हो गया है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को विभाग का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में विभाग का 76 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त  एच.एन. सिंह ने कहा कि व्यापारी अधिक से अधिक कर जमा करें ताकि उनका दिया कर राज्य वो जनकल्याण के कार्यों में लगाया जा सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप मेहनत से कार्य करते हुए वार बढ़ोतरी में योगदान देने की अपील की। एम एन सिंह ने इस मौके पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले सर्वश्री मैनकाइंड फार्मा लि०, सर्वश्री पंजाब मोटर्स वक्र्स, सर्वश्री हतवी कंस्ट्रक्शन एवं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आदि के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अपर आयुक्त ग्रेड-2  रविराज प्रताप मलर, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक)  अमित कुमार पाठक, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) दिनेश कुमार वर्मा, संयुक्त आयुक्त (कारपोरेट)  मुकेश कुमार, संयुक्त आयुक्त  राजकुमार त्रिपाठी आदि द्वारा सम्बोधित किया गया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts