हमने मन में ठाना है देश को स्वच्छ बनाना है
एकदिवसीय शिविर में चलाया श्रमदान अभियान
मेरठ। सोमवार को एन ए एस कॉलेज, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के द्वारा तीसरे एक दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत औरंग शाहपुर डिग्गी मलिन बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रैली का नेतृत्व कर रही प्रोफेसर अलका तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता का विशेष योगदान है। आज वर्तमान सरकार द्वारा पूरे देश को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर सक्रिय प्रयास किया जा रहे हैं कूड़ा विस्तारण हेतु नई.नई योजना बनाई जा रही हैं राष्ट्र को स्वच्छ रखने का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के 105 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर नागरिकों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया रैली में विद्यार्थियों ने अपने हाथ से बनाए गए पोस्टर व बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सेवा कार्य के लिए गोद लिए गए औरंगाशाहपुर डिग्गी मेरठ ;मलिन बस्ती में लोगों को सफाई का महत्व समझाते हुए श्रमदान किया। स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के अंतर्गत हमने मन में ठाना है, देश को स्वच्छ बनाना है । स्वच्छ भारत. स्वस्थ भारत मोदी जी का एक ही सपना स्वच्छ भारत हो अपना स्वच्छता अपनाएंगे रोगों को दूर भगाएंगे स्वच्छता जन जागरूकता रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के करतार सिंह ने सक्रिय प्रतिभागिता करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एन ए एस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के द्वारा गोद लिए गए औरंगाशाहपुर शाहपुर डिग्गी क्षेत्र में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान प्रशंसनीय है। शिविर के प्रथम सत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली तथा श्रमदान अभियान चलाया गया। वहीं द्वितीय सत्र में श्रम सेवक सेविकाओं को अल्पाहार
वितरण के पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें नगमा सैफी ने प्रथम विशु चौधरी ने द्वितीय तथा विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करतार सिंह एवं प्रोफेसर अलका तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम की आयोजन में सुप्रिया गुप्ता, दीपांजलि, निर्मला, डॉक्टर पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉक्टर शालिनी, आकाश, दिवाकर ,संजय कुमार का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment