सखी वन स्टाफ सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में सखी वन स्टाफ सेंटर जनपद मेरठ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर , मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, निशांत त्यागी, नीरज चौधरी के द्वारा वन स्टॉप सेंटर के भवन का निरीक्षण किया गय।,
वन स्टाफ सेंटर की केंद्र प्रबंधक के द्वारा अवगत कराया गया कि सेंटर में अब तक लगभग 5645 प्रकरण प्राप्त हुए जिनका सत प्रतिशत निस्तारण किया गया है साथ ही बताया कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे पीड़ित महिला को विधि कानूनी चिकित्सीय एवं परामर्श सहायता उपलब्ध कराना है l वन स्टाफ सेंटर महिलाओं की मदद करने को तत्पर है l पीड़ित महिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 वीमेन हेल्पलाइन 1090 एवं महिला हेल्पलाइन 181 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती है l सेंटर मैनेजर द्वारा वन स्टाफ सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार महोदय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । ऊर्जा मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर,जिला प्रोबेशन अधिकारी वन स्टाफ सेंटर की सेंटर मैनेजर श्रीमति विनिता, व महिला शक्ति केंद्र से श्रीमती नेहा त्यागी मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment