सीडीओ ने किए जा रहे विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण 

 अधीनस्थ अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश 

 मेरठ। हिण्डन नदी में सिंचाई विभाग के नाले का नानू गंगनहर पुल से सरधना तक मुख्य विकास अधिकारी   द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सरधना को साथ लेकर स्थलीय भ्रमण किया गया। 

भ्रमण के दौरान उक्त नाले में बह रहे कचरे के बारे में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली गयी, अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सरधना नगर में पशु डेयरी संचालकों द्वारा पशुओं का गोबर नाले/नालियों में बहा दिया जाता है, जिसके लिए पालिका द्वारा डेयरी संचालकों के विरूद्ध जुर्माना आदि कर डेयरी संचालकों से यूजर चार्ज के आधार पर गोबर संग्रहण किया जा रहा है, जिसको पालिका द्वारा तहसील स्तर से चिन्हित चारागाह की भूमि पर एकत्र कर जैविक खाद बनाने की कार्यवाही की जा रही है तथा नगर से निकलने वाले नाले में बह रहे कचरे के निस्तारण हेतु ईदगाह रोड पर ग्राम समाज की चिन्हित भूमि पर एस.टी.पी. प्लांट के लिए कार्य योजना तैयार कर स्वीकृति हेतु जल निगम, मेरठ को प्रेषित की गयी है। उक्त चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया गया तथा नगर से निकलने वाले गोबर के निस्तारण हेतु नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा नंगला रोड पर स्थित सैटलिंक टैंक व झिटकरी रोड पर स्थित सैटलिंक टैंक के साथ-साथ नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु एम०आर०एफ० सेन्टर व लिगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु रिसाईकिल यूनिट का भी निरीक्षण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा विकास खण्ड सख्धना का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें विकास खण्ड पर खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व  फिरोजा बेगम् अनुवादक/ वरिष्ठ सहायक,  सावन कुमार, कनिष्ट सहायक उपस्थित थे।निरीक्षण के समय उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया गया जिसमें  राकेश कुमार लेखाकार अनुपस्थित पाये गये तथा इनका वेतन रोकने के निर्देश दिये गये। शिकायत पंजिका में तहसील दिवस व आई.जी.आर.एस. पत्रिका में शिकायतकर्ता के मोबाईल नम्बर दर्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त गयी तथा शिकायत पंजिका में शिकायतकर्ता के मोबाईल नम्बर दर्ज करने के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड परिसर की साफ-सफाई व मीटिंग हॉल की सफाई कराने के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड के पुराने रिकार्ड को सुरक्षित कर बीडिंग कराने के निर्देश दिये गये स्टॉग रूम की साफ-सफाई कराकर, रिकार्ड रूम में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts