गुडिया ने स्वर्ण तो लव बेनीवाल ने जीता कांस्य पदक
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 गाजियाबाद में शनिवार से आरंभ प्रतियाेगिता में मेरठ की एथलीट गुड़िया ने तीन हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं लव बेनीवाल ने कांस्य पदक जीता है।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार शनिवार को प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स एथलेटिक स्टेडियम में मेरठ के एथलीट गुड़िया ने 3000 मी स्टेपलचेज में 11 मिनट 35 सेकंड के साथ में स्वर्ण पदक जीता एवं लव बेनीवाल ने 1.85 मीटर ऊंची कूद करके कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया।जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला , उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता व अतुल सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को एवं उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई दी।


No comments:
Post a Comment