शोभित विवि में "कृषि में उद्यमिता विकास" विषय पर ऑनलइन व्याख्यान का आयोजन
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ और शोभित विश्वविद्यालय-गंगोह के कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (एनएएआरएम) हैदराबाद (आईसीएआर) के सहयोग से एक दिवसीय ऑनलाइन संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार का किया गया।
व्याख्यान के वक्ता डॉ. जी. वेंकटेश्वरलू, संयुक्त निदेशक, आईसीएआर-एनएएआरएम के द्वारा कृषि में उद्यमिता विकास पर प्रकाश डाला और साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्यों जैसे- छात्रों को उद्यमिता के बारे में उन्मुख करना, छात्रों को कृषि में स्टार्टअप की संभावनाओं को समझाना, कृषि में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और ऊष्मायन की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाना, कृषि में स्टार्टअप की संभावनाएं, कृषि में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और ऊष्मायन की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाना इत्यादि विषयो पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान (डॉ.) जयानंद कुलपति, शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ, डॉ. सहदेव सिंह, स्थानीय कार्यक्रम समन्वयक निदेशक, शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ, डॉ. विजय अविनाशीलिंगम, एन.ए., प्रधान वैज्ञानिक एवं अतिरिक्त. सीईओ, ए-आइडिया, आईसीएआर-एनएएआरएम, डॉ. जी. वेंकटेश्वरलू, संयुक्त निदेशक, आईसीएआर-एनएएआरएम, डॉ. शिवानी, शोभित विश्वविद्यालय-गंगोह एवं १०० से अधिक अन्य प्रतिभागियों ने इस व्याख्यान में भाग लिया। कार्यक्रम के आंत में डॉ. सहदेव सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर (डॉ.) दिव्य प्रकाश, डॉ. अल्पना जोशी, डॉ. सोनम आर्य, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विकास यादव, वाणी भाटिया एवं आशीष कुमार त्यागी का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment