कनोहर लाल महा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया
मेरठ। शनिवार को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और भारतीय भाषा मंच के संयुक्त तत्वाधान मे अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।
इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी, उपस्थित सभी प्रवक्ता वर्ग, ऑफिस स्टाफ, श्रमजीवी वर्ग तथा छात्राओं ने मातृभाषा हिंदी में हस्ताक्षर कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा हिंदी की उपयोगिता एवं प्रयोग को बढ़ावा देना था। इस हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय की प्रवक्ता वर्ग से डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. राखी त्यागी, डॉ. सरस्वती जायसवाल, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अर्चना प्रिय आर्य, डॉ. रितु शर्मा, नीतू गुप्ता, डा. कृति अग्रवाल, कु. जूही नाज, दीपा जैन, आंचल गुप्ता और कु.उमरा मौजूद रहीं। यह हस्ताक्षर अभियान प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. शुभा मालवीय के देखरेख में संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment