योगी फाउंडेशन ने धूमधाम से कराया 21 गरीब बच्चियों का सामूहिक विवाह
• बहुत ही धूमधाम से हुआ 21 गरीब बच्चियों का विवाह
• शहर के अनेकों प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने लिया कन्यादान में भाग
• वरिष्ठ समाजसेवी विजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी नीरज मित्तल एवम जैना ज्वेलर्स के अतुल जैन रहे मुख्य अतिथि
• लोगों ने कहा समाज के प्रति योगी फाउंडेशन का प्रयास अति सराहनीय
मेरठ। शनिवार को 21 गरीब बच्चों की शादी योगी फाउंडेशन के माध्यम से सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ में बहुत ही धूमधाम से करी गई। सभी 21 लड़कियों का ना केवल विवाह किया गया बल्कि विवाह के उपरांत घर बसाने के लिए हर जरूरी सामान हर बच्चे को दिया गया।
एलईडी टीवी से लेकर बेड, अलमारी पंखा सिलाई मशीन मेकअप किट आदि मिलाकर कुल 31 सामान हर लड़की को स्त्रीधन के रूप में फाउंडेशन की तरफ से कन्यादान किया गया।योगी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक राजकमल गुप्ता ने योगी फाउंडेशन के पूर्व में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया और आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।हर लड़की के परिवार से आए हुए घरातियों और बारातियों और आए हुए सभी अतिथियों के लिए पकवानों की व्यवस्था भी करी गई थी।शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस समारोह में सम्मिलित होकर कन्यादान में अपनी भागीदारी करी। हर व्यक्ति के मुंह से निकला कि समाज के प्रति योगी फाउंडेशन का यह प्रयास अति सराहनीय है।आज के मुख्य अतिथि विजेंद्र अग्रवाल , संगीत सोम,नीरज मित्तल तथा अतुल जैन ने संयुक्त रूप से सभी कन्याओं को अपना आशीर्वाद करके कन्यादान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार, शिखा गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, कवल जीत सिंह, अरविंद अग्रवाल, श्रीकांत, रजनीकांत त्यागी,सतीश मंगा,अनुराग बंसल, लोकेन्द्र अहलावत, सनी कुमार,रवि राघव,आराधना ,अर्चना सिंह ,राजेन्द्र सिंह , नितिन गर्ग, तान्या, संदीप चौधरी, आनंद स्वरूप शर्मा आदि लोगों की मुख्य भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment