वेंक्टेश्वरा संस्थान में ‘बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर दो-दिवसीय कार्यशाला का शानदार आयोजन
- इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी राईट्स के दम पर रिसर्च एवं अनुसंधान को बढ़ावा देकर वेंक्टेश्वरा बनेगा क्वालिटी ऐजुकेशन का ‘‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस‘‘ - डाॅ. सुधीर गिरि, चेयरमैन
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में आज बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शानदार समापन हुआ। इस दो-दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला के अलग-अलग आठ सत्रों में देश के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं भारत सरकार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत एक दर्जन वक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत@2047 संकल्प के लिए इसको अहम कड़ी करार दिया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में ‘‘बौद्धिक सम्पदा अधिकार‘‘ विषय पर अपेक्षित राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, पंतनगर विश्वविद्यालय के सी.ई.ओ. प्रो. जे.पी. मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक पांडेय, उद्योग मंत्रालय के यासिर अब्बास जैदी, रक्षा मंत्रालय (डी.आर.डी.ओ.) के पूर्व निदेशक डॉ. अविनाश कुमार एवं कुलपति डाॅ. ऐ.के. शुक्ला आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
अपने संबोधन में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सी.ई.ओ. प्रो. (डाॅ.) जे.पी. मिश्रा ने कहा कि आज विकसित एवं विकासशील देशों की ग्रोथ में फर्क सिर्फ इतना है कि विकसित देश अपनी बौद्धिक सम्पदाओं को बहुत पहले से ही कॉपीराइट, पेटेंट एवं ट्रेडमार्क जैसी ‘‘फुलप्रूफ स्क्यिोर तकनीक‘‘ द्वारा सुरक्षित करके पूरी दुनिया पर राज करते रहे हैं। आज भारत में भी प्रत्येक विभाग में देश के वैज्ञानिक, शोधार्थी, औद्योगिक इकाईयों, शिक्षण संस्थान, सभी सरकारी संस्थाऐं अपनी योजनाओं एवं अपने उत्पादों को पेटेंट कर ‘‘विकसित भारत संकल्प@2047‘‘ की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति डाॅ. ऐ.के. शुक्ला, डी.आर.डी.ओ. के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश सिंह एवं डॉ. मोहित शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडे, प्रतिकुलपति डॉ. राकेश यादव, डाॅ. तेजपाल सिंह, डाॅ. सी.पी. सिंह, डाॅ. अनिल जायसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डाॅ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डाॅ. अश्विनी कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डाॅ. सर्वानंद साहू, डाॅ. दिनेश कुमार गौतम, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. ऐना एरिक ब्राउन, डाॅ. एल. एस. रावत, डाॅ. प्रिया यादव, एस. एस. बघेल, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चैाधरी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन डाॅ. शिल्पा रैना ने किया।


No comments:
Post a Comment