विवेक कोहली कॉमनवेल्थ टेबिल टेनिस फेडरेशन के चुने गये चेयरपर्सन
मेरठ। मेरठ के विवेक कोहली को कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन का चेयरपर्सन चुना गया है। उनके चेयरपर्सन चुने जाने पर बधाई देने वालों को तांता लग गया है।
स्टैग इंटरनेशनल के चेयरमैन को कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन का चेयरपर्सन चुना गया है। यह अपने आप में बडी बात है। विश्व स्तर की फेडरेशन में मेरठ के किसी व्यक्ति को चेयरपर्सन चुना गया है।
अपने को चेयरपर्सन चुने जाने पर स्टैग इंटरनेशनल के चेयरमैन विवेक कोहली ने कहा है कि यह बड़े गर्व की बात है। उन्हें यह अवसर मिला है। विश्व पटल पर खेल के क्षेत्र में भारतीय प्रतिनिधित्व दिलाकर देश के खिलाड़ियों का मान बढ़ाया है।उनकी इस उपलब्धि पर कोच अतहर अली , कुलदीप सिंह ,सी पी अग्रवाल प्रधानाचार्य आई टी आई ने विवेक कोहली को शुभकामनाएं दी है।


No comments:
Post a Comment