साइबर जागरुकता पखवाड़ा के समापन पर एक जागरुकता रैली का आयोजन 

 मेरठ। शहीद मंगल पांडे  राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में साइबर स्वास्थ्य क्लब के तत्वावधान में साइबर जागरुकता पखवाड़ा के समापन पर एक जागरुकता रैली का आयोजन एनसीसी इकाई द्वारा किया गया।                महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल महेश चौहान के संरक्षण तथा लैफ्टि. डा. लता कुमार के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर माधवपुरम सेक्टर दो से होकर सेक्टर चार होती हुई महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में साइबर स्वास्थ्य क्लब सह-प्रभारी डा. ऋचा राणा, समिति सदस्य डा. शालिनी वर्मा एवं डा. गौरव ने भी सहभागिता की और आयोजन में सहयोग किया। रैली में कैडेट्स ने जागरूकता नारों को तख़्ती पर लिख कर नारे लगाते हुए जनसम्पर्क किया तथा लोगों को मोबाइल सुरक्षित रखने, साइबर धोखाधड़ी से बचने, मोबाइल में एंटीवायरस अपडेट करने संबंधी जागरुकता नारे लगाये। रैली में 25 एनसीसी कैडेट्स सहित बीएड की छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह  ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा जागरुकता को सभी को समझाने के लिए कहा। एनसीसी अधिकारी लैफ्टि. डा. लता कुमार ने कैडेट्स को अपने परिजनों व पड़ोसियों, मित्रों तथा रिश्तेदारों को भी साइबर स्वास्थ्य जागरुकता के बारे में बताने और इंटरनेट सुरक्षा के नियम अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts