भाजपा सरकार में अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही - रागिनी नायक 

 मेरठ पहुंचने पर भाजपा पर निकाली अपनी भड़ास  

 मेरठ।  कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, नेत्री रागिनी नायक ने  गुरूवार को मेरठ में   बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत  के दौरान   भाजपा  पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा है। भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। इस सरकार में अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही है।
 उन्होंने कहा  कि केंद्र हो या प्रदेश दोनों की यूपी सरकार सही आंकड़े छुपा रही है। सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर डाला है। भाजपा सरकार ने आने के समय दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब बेरोजगारी चरम पर है, 30 लाख कर्मचारी सरकारी पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद कम कर दिए गए। पी एल एफ एस सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है।
वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीतारमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।
रागिनी ने आगे कहा भाजपा सरकार किसानों के लिए जो श्वेत पत्र लाई है वह पूरी तरह से झूठ है। एक और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। एलान किया कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी।उन्होंने कहा कि दूसरों पर लांछन लगाना आसान होता है खुद कुछ सही करना बहुत मुश्किल। अब उपभोग में भी आ रही तेजी से गिरावट। तेल, साबुन आदि जरूरी सामान का उपभोग 7 फ़ीसदी तक था जब कर फीसदी पर आ गया है। एमएसएमई के 33 हजार बंद हो गए। 58 लाख करोड़ ऋण था यूपीए में जो अब 173 लाख करोड़ जा पहुंचा। बेटियों के ऊपर अत्याचार पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts