यूपी एसटीएफ मेरठ में विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
पकड़े गए अभियोग के पास से पॉइंट 32 बोर की 10 पिस्टल और मैगजीन बरामद
मेरठ । यू पी एस टी एफ को गुरुवार को मेरठ में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एस टी एफ ने विक्की त्यागी गैंग के बड़े हथियार सप्लायर विनय त्यागी को गिरफ्तार किया है। विनय त्यागी को बुधवार की देर रात मेरठ के मवाना बस स्टैंड थाना सिविल लाइन एरिया से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कोई बड़ा हथियार सप्लायर भागने की फिराक में हैं। इनपुट पर टीम ने काम किया और मवाना बस अड्डे से विनय त्यागी को हथियारों के साथ पकड़ा है। वहीं विनय के साथ गैंग का लीडर रक्षित त्यागी भी था लेकिन वो मौके से फरार हो गया। पकड़े गए विनय त्यागी से टीम को 32 बोर की 10 पिस्टल, 12 मैगजीन बरामद हुई हैं। जो मेरठ में सप्लाई होने लाई गई थी।
मेरठ एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विनय त्यागी सहारनपुर निवासी है। यह विक्की त्यागी गैंग से जुड़ा है। उसका मुख्य सप्लायर है। जो विक्की के बेटे रक्षित त्यागी के साथ जाता है। पार्टी को अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। बुधवार को भी रक्षित और विनय दोनों मेरठ में हथियारों की पूरी खेप सप्लाई करने आए थे। लेकिन पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया।मप्र से लेकर आए थे पिस्टल, मेरठ में देनी थी
इससे पहले भी विनय और रक्षित मेरठ में 2 बार अवैध हथियार सप्लाय कर चुके हैं। एक बार 4 पिस्टल और एक बार 6 पिस्टल की सप्लाई यहां की है। इस बार ये दोनों मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मंडावार से पिस्टल लेकर आए थे। जो यहां सप्लाई करनी थी। बरामद पिस्टल मध्यप्रदेश की बनी हुई हैं।
पकड़े गए विनय से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वो लोग मध्यप्रदेश से ट्रेन से मेरठ पहुंचे यहां बस से जाने की तैयारी में थे, उससे पहले एसटीएफ ने पकड़ लिया। 2 लोगों को हथियारों की सप्लाई करने आए थे।


No comments:
Post a Comment