एम आई ई ई टी में बीसीए की छात्रा ने की आत्महत्या
पंखे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनो ने इंस्टिट्यूट संचालकों के खिलाफ तहरीर दी
मेरठ।थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित एम आई आई टी इंस्टिट्यूट में बुधवार की रात को बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने का अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अवस्था में उसे अस्पताल ले जाएगा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक छात्रा के परिजन मेरठ पहुंचे। संस्था के संचालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली मनीषा 10 साल पूर्व दिल्ली अपनी मौसी के पास रहने के लिए आई थी।उसके माता-पिता नहीं है। मनीषा ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए मेरठ के दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित मीट इंस्टिट्यूट में बीसीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया था। बीती रात 8:00 बजे मनीषा की सहेली ने मनीषा को पंखे से लटका देख शोर मचा दिया। इसके बाद स्टाफ ने कमरे की दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। ओर मनीषा के शव को पंखे से उतार कर उसे तुरंत सुभारती अस्पताल लेकर पहुचे। सुभारती अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मनीषा को चेक किया तो मनीषा म्रत थी जिसकी डॉक्टरों द्वारा घोषणा की।
रात में ही मनीषा के परिजनों को सूचना दे दी गई।
मनीषा का भाई सोनू जो दिल्ली में रहता है दिल्ली से अपनी मौसी को लेकर मेरठ पहुँचा। जहा उसे कॉलेज के स्टाफ ने बहन की मौत को बताया। वही सोनू का कहना है कि कॉलेज वाले उससे सच छुपा रहे है। सोनू का कहना है कि उसकी सहेली जो हर समय साथ रहती है उसका कहना है कि मनीषा की तबीयत ठीक नही थी जबकि कॉलेज वालो ने मनीषा की सुसाइड की बात कही है। मनीषा के परिजनों ने कॉलेज के खिलाफ दी है।
मनीषा के 5 भाई बहन है । सबसे बड़ी बहन जूही शर्मा है उसके बाद भाई सोनू शर्मा उसके बाद अनिशा शर्मा, म्रतक मनीषा शर्मा के बाद उसका छोटा भाई मोनू शर्मा है। मनीषा के माता पिता नही है। मनीषा 10 साल पहले अपनी मौसी के यहां दिल्ली में रहती थी और मेरठ में पढ़ाई करने आई थी।
प्रभारी प्रजन्त त्यागी का कहना है कि जांच का विषय है कि छात्रा ने सुसाइड क्यो किया उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने में आसानी होगी।


No comments:
Post a Comment