पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी
स्पीकर को भेजा इस्तीफा
मुंबई (एजेंसी)।
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने राज्य में पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा। साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का एलान किया है।
इससे पहले चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। चव्हाण का इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि न सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका लगा है बल्कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होना है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए लोकसभा और विधानसभा दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है। चूंकि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार लंबे वक्त तक रही है। कांग्रेस के पास वहां अपना आधार है। लेकिन बड़े नेताओं के छिटकने से कांग्रेस का आधार भी डगमगा सकता है। इसके अलावा लोकसभा में महाराष्ट्र से 48 सीटें हैं, जो यूपी के बाद सबसे अधिक हैं। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए अशोक चव्हाण का छोड़ना बड़ा झटका हो सकता है।
No comments:
Post a Comment