एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इन दिनों सलमान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं। पिछले महीने ‘बिग बॉस 17’ खत्म होने के बाद अब सलमान फिल्म ‘द बुल’ की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में सलमान मुंबई के एक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वहां उन्हें देखने के लिए फैंस जमा हो गए। हैप्पी मूड में दिख रहे सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।
व्हाइट पैंट, ब्लू शर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट पहने सलमान हमेशा की जैसे कूल दिखे। उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कैप ने खींचा, क्योंकि वे बहुत कम अवसरों पर इसका प्रयोग करते हैं। सलमान के वीडियो में एक और बात ने फैंस का ध्यान खींचा। सलमान के साथ कई सिक्योरिटी गार्ड्स थे, इसके बावजूद उन्होंने अपना बैग कंधे पर टांगकर अंदर एंट्री की।
सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज पर फिदा होने के साथ कई तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं। बताया जा है कि सलमान ‘द बुल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी, जो सफल तो रही लेकिन उतना बिजनेस नहीं कर पाई जितना अनुमान लगाया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts